देहरादून में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत,
देहरादून में आज दिनदहाड़े फायरिंग की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पटेलनगर के आईटीएस कॉलेज क्षेत्र में कार सवार युवकों ने एक समूह पर गोली चलाई। इसके बाद शिमला बायपास के सेंट जूड चौक पर दोबारा विवाद और फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक के घायल होने की सूचना है।
एक ही घटनाक्रम में दो जगह गोली चलने के बावजूद पुलिस की मौजूदगी और त्वरित कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजधानी देहरादून में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं।
@top fans जागो उत्तराखंड Yashpal Negi Ramesh Dhaundiyal Surender Singh #follower #highlight
Uttarakhand, India | Aug 20, 2026