सागर नगर: कलेक्टर और एसपी ने स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया
कलेक्टर संदीप जी.आर. एवं पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने गुरुवार दोपहर 1 बजे स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र के माध्यम से शहर के सभी चौराहों पर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का निरंतर प्रसारण किया जाए।साथ ही नागरिकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा जेब्रा लाइन पर वाहन खड़े न करने दें।