सागर नगर: बीएमसी परिसर में चाकू लेकर घूम रहा युवक सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ा गया
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सुरक्षा कर्मियों ने चाकू लिए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। चौकी में पदस्थ आरक्षक के साथ सुरक्षा कर्मियों ने युवक को रोककर तलाशी ली, इस दौरान उसकी जेब से बटनदार चाकू बरामद हुआ।युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गजेंद्र लोधी, निवासी भोपाल के रूप में हुई है।युवक को गोपालगंज पुलिस के हवाले कर दिया है।