सागर नगर: बसंत पंचमी पर सागर इतवारा बाजार स्थित उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर में विशेष आयोजन, विद्यार्थी जानें कैसे करें पूजन
गुरुवार दोपहर 1:00 मंदिर के पुजारी पंडित यशोवर्धन चौबे ने बताया कि उत्तरमुखी होने के कारण इस मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। यह एकमात्र मंदिर है जहां मां सरस्वती की एकल उत्तरमुखी प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि विवाह में विलंब होने पर 108 बादाम की माला और पढ़ाई में कमजोर बच्चों द्वारा 108 मखाने की माला अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है।