सागर नगर: साईंखेड़ा के खेजरा बुदु में निर्माणाधीन मकान में 5 साल से डेरा जमाए कोबरा सांप को अकील बाबा ने किया रेस्क्यू
मकरोनिया के साईंखेड़ा इलाके के खेजरा बुदु में निर्माणाधीन मकान में पांच साल से एक कोबरा प्रजाति का सांप डेरा जमाए था। गांव के रहने वाले ऋषिकांत पांडे ने कच्चे मकान को पक्का कराने निर्माण कार्य शुरू कराया था, कुछ हिस्सा खप्पर का बना हुआ था जहां कोबरा बैठा था। बुधवार की सुबह 11 बजे सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को सूचना मिली तत्काल उन्होंने रेस्क्यू कर पांच फीट का को