ढीमरखेड़ा: उमरियापान में तीसरी आंख का पहरा, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
उमरियापान में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नगर के प्रमुख चौराहों पर “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी । इससे अपराधों पर अंक्षकुश लगेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी । थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि शनिवार को आजाद चौक पर तीन हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे स्थापित किए गए ।