गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएँ, मनरेगा पदाधिकारी को पौधा न लेने पर जांच का आदेश
गया समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर के द्वारा मंगलवार की दोपहर 2 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 60 आमजनों की समस्याएं सुनी गई।जिसमे भूमि विवाद,आवास योजना,स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें,शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों सहित अन्य मामलों को लोगो ने डीएम के समक्ष रखा।