हरिद्वार: देवपुरा में कांग्रेस MLA रवि बहादुर ने प्रेस वार्ता कर BJP सांसद निशंक के बयान का किया पलटवार, खुली चर्चा की दी चुनौती
कांग्रेस द्वारा अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने के बाद राजनीति गरमा गई है। ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने हरिद्वार से भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के बयान पर पलटवार किया और कहा कि सांसद निशंक को रोजगार शिक्षा और स्वास्थ्य से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए वो बेवजह की बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने सांसद निशंक को विकास कार्यों पर चर्चा करने की चुनौती भी दी।