सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट गांव में कुएं में डूबने से युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान कल्हेपाट निवासी जगमोहन महतो के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश महतो के रूप में हुई है।