औरैया: 6 साल, 900 से ज्यादा तारीखें और 72 गवाह, आखिर पंचमुखी मंदिर पर हुए दोहरे हत्याकांड में आया फैसला, पूर्व एमएलसी कमलेश पाठ
जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी शिक्षक बहन सुधा चौबे की दिनदहाड़े हत्या के मामले में बुधवार को छह साल बाद फैसला आ गया। दोपहर करीब दो बजे एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो सगे भाइयों समेत 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। फैसले के बाद लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मंजुल के परिवार को राहत मिली। 15 जनवरी 2020 क