धमतरी: हटकेश्वर वार्ड के समस्या और शिकायत के निवारण के लिए डीएसपी द्वारा लगाया गया चलित थाना,वार्डवासियों से की चर्चा
हटकेश्वर वार्ड में मिल रही शिकायत और समस्या के निराकरण के लिए डीएसपी नेहा पवार और थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा चलित थाना लगाया गया।जिसपर सभी वार्ड वासियों द्वारा शिकायत एवं सुझाव दिया गया। बताया कि कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा मंच में बैठकर देर रात्रि में शराब पीकर हल्ला गुल्ला करना, गार्डन में बैठकर नशा करना जैसे विभिन्न शिकायत के संबंध में चर्चा किया गया।