धमतरी: सोरिद पुल में कार अनियत्रित होकर रेलिंग से टकराई, हादसे में कार सवार तीन लोग हुए घायल
बीत देर रात धमतरी शहर के सोरिद पुल में कार रेलिंग से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर टकराई है। वही हादसे के व्यक्त कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोग घायल हुए है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल धमतरी के रहने वाले बताए जा रहे है।