कोलायत: कोलायत में टूटे विद्युत तार के करंट से गाय की मौत, ग्रामीणों में व्याप्त रोष, पुलिस मौके पर पहुंची
श्रीकोलायत कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां टूटे हुए विद्युत तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक गौ माता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में चिंता और रोष का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गौ माता सड़क किनारे घूम रही थी, तभी वह टूटे हुए विद्युत तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।