रफीगंज: रफीगंज शहर के चरकावां निचलीडीह में मारपीट, आठ नामजद आरोपी, पांच लोग हुए घायल
चरकावां निचलीडीह वार्ड नं 13 में गुरुवार को पुरानी रंजिश ले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रफीगंज CHC में कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। रविवार संध्या 5:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि FIR कर कार्रवाई की जा रही है दूसरे पक्ष से भी आवेदन प्राप्त हुआ है।