धुरकी: महुए के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
Dhurki, Garhwa | May 14, 2026 धुरकी थाना अंतर्गत अंबाखोरेया गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव महुए के पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ देखा। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी गोरखा सिंह के रूप में की गई है। दोपहर के समय जब कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, तो देखते ही देखते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में ग्