कंडाघाट: गरिमा ढाबा के पास एक गाड़ी को पीछे चल रही गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार; कंडाघाट पुलिस कर रही जांच
पुलिस थाना कंडाघाट में गांव शिचड़ा निवासी आयुष ने शिकायत दी है कि यह अपने दोस्तों के साथ किन्नौर से अपने घर कंडाघाट आ रहा था। जैसे ही गरिमा ढाबा के पास पहुंचे तो सड़क पर ऊपर ढांक से पत्थर गिरना शुरू हो गए जिस कारण इसने एकदम से अपनी गाड़ी की ब्रेक लगाई तो उनके पीछे चल रही गाड़ी ने इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है।