रतनी फरीदपुर: कानपुर से 10 साल बाद शादी की नीयत से अपहृत युवती बरामद, पुलिस की कार्रवाई जारी
जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना कांड संख्या- 48/16, में धारा 366 से संबंधित अपहर्ता को पुलिस ने कानपुर (उत्तर प्रदेश) से बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।