आज़मगढ़: पवई के प्रतापपुर में हुआ सड़क हादसा, सुल्तानपुर निवासी अभिलेख की हुई मौत, आजमगढ़ में हुआ पोस्टमार्टम
सुल्तानपुर जनपद के थाना अखंड नगर के अंतर्गत आने वाले करकलान गाँव निवासी अभिलेख की आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जिनके शव का पोस्टमार्टम आजमगढ़ के सदर अस्पताल में सोमवार को कराया गया। सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि किसी काम के सिलसिले में मृतक अभिलेख बाइक से गए थे।