आज़मगढ़: जहानागंज कस्बा में ऑटो रिक्शा में दो बोरी में मिला पशु का मांस, पोटली में मिली खाल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
जहानागंज थाना के जहानागंज कस्बा में सोमवार को ऑटो रिक्शा में पशु का मांस दो बोरी में ले जाने पर सनसनी मच गई। लोगों ने ऑटोरिक्शा रोक लिया। मांस कुछ देर पहले का ही लग रहा था और खून भी सड़क पर गिरा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जहानागंज थाना पुलिस को दी। वहीं लोगों को देख कर ऑटो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ऑटो को जब्त कर लिया।