मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट पहुंचकर एआईएमआईएम पार्टी से वाकी राशिद ने नामांकन किया कहा हमारा मुकाबला सिर्फ बीजेपी से है
लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम पार्टी ने मौजूदा महानगर अध्यक्ष वाकी राशिद को अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया हैं। वाकी राशिद ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एआईएमआईएम पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। वाकी राशिद ने मीडिया से बात करते हुए कहा उनका मुकाबला सिर्फ बीजेपी से है। उन्होंने कहा आजादी से अब तक सारी पार्टियों ने सिर्फ मुसलमानो का इस्तेमाल ही किया है।