मुरादाबाद: सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने टिकट कट जाने को लेकर दिया बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी द्वारा मुरादाबाद से रुचि वीरा को लोकसभा चुनाव 2024 का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आजम खान और अखिलेश यादव का जो फैसला है,उन्हें कबूल है और वह उसके साथ हैं, और टिकट उनका किसने काटा क्यों काटा यह तो काटने वाला ही बता सकता है।