मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट पर नामांकन करवाने पहुंची सपा से लोकसभा उम्मीदवार रुचि वीरा कहा भारी मतों से जीत हासिल करूंगी
लोकसभा सीट सपा ने डॉ एसटी हसन को अपना उम्मीदवार बनाया गया था,जहा उनके द्वारा कल कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन सपा की और से दाखिल किया गया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर डॉ एसटी के टिकट कटने की चर्चा चलना शुरू हो गई थी। जहा आज रुचि वीरा ने सपा से लोकसभा उम्मीदवार खुद को बताते हुआ नामांकन दाखिल किया है। रुचि वीरा का कहना है डॉ एसटी हसन उनके बड़े भाई है।