धार: तेज आंधी-बारिश से किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, धार के पचलाना सहित कई गांवों में गेहूं की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
तेज आंधी-बारिश से किसानों की उम्मीदों पर पानी: धार के पचलाना सहित कई गांवों में गेहूं की फसल बिछी, मुआवजे की मांग।धार शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में बुधवार देर रात अचानक बदले मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तेज हवा, आंधी और बारिश के कारण कई गांवों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।