धौलपुर: खेड़ा गांव में एक युवती ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 1 मार्च को होनी थी शादी
शहर के नजदीकी सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में को एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन युवती की शादी का सामान लेने बाजार गए थे। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय रूबी पुत्री रघुबीर जाटव उर्फ भूरा लाल निवासी खेड़ा धौलपुर की पिपेहरा गांव में सगाई हो गई थी। जिसकी 1 मार्च 2025 को शादी होनी थी।