धौलपुर: फूटा का नगला गांव में खेलते समय लापता हुए बालक का शव नहर में मिला, परिजनों में मचा कोहराम
फूटा का नगला गांव से लापता हुए मासूम बालक का शव बुधवार दोपहर को नहर में मिला है। पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा रात भर बालक की तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तभी आज दूसरे दिन दोपहर के समय कूंकरा माइनर के किनारे ग्रामीणों ने बालक का शव देखा तो हडकंप मच गया। लोगों के द्वारा नहर के पानी से मासूम बालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर