धौलपुर: लीला बिहार की कॉलोनी वासियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 59 स्थित लीला विहार कॉलोनी के निवासियों ने सीवरेज की गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से सीवरेज लाइन बंद होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में बदबू और गंदगी फैल गई है। स्थानीय निवासी महिला ममता ने बताया कि सीवरेज का पानी उल्टा घरों में