कुरई: NH-44 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से चीतल की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
Kurai, Seoni | Apr 28, 2026 सिवनी के गोपालगंज के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक चीतल की मौत हो गई। मंगलवार को बताया गया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे चीतल को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।