डौण्डीलोहारा: एक महीने भी नहीं टिक पाई 10.40 लाख की सीसी सड़क, उखड़ी गिट्टियों ने खोली निर्माण की पोल
डौंडीलोहारा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कमकापार में मुख्यमंत्री ग्राम समग्र विकास योजना के तहत लगभग 10 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बनाई गई 200 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण के महज 1 महीने बाद ही भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ गई। तस्वीरों में सड़क पर उखड़ी हुई गिट्टियों से यह साफ स्पष्टत होता है कि इस सड़क को बनाने में कितनी बड़ी लापरवाही बरती गई है।