सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला दर्ज
मोतीनगर थाना में पंतनगर वार्ड में आरोपी ने मां बेटी को जातिगत अपमानित करते हुए मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना में की, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया। पुलिस ने बताया कि पंतनगर निवासी 35 वर्षीय महिला ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।