शिवहर: कल मूर्ति विसर्जन के दौरान शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में बिजली रहेगी बाधित, विद्युत कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी
बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंदर प्रसाद सिंह ने आज शुक्रवार को दोपहर 03 बजे बताया कि कल शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन का कार्य किया जाएगा. जिसको लेकर बिजली बाधित रहेगी. उन्होंने बताया नगर परिषद क्षेत्र के दोपहर 02 से लेकर शाम 06 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस बीच बिजली उपभोक्ता अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर ले।