शिवहर: दुर्गा पूजा को लेकर शिवहर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
DM विवेक रंजन मैत्रेय आज शुक्रवार सुबह 09 बजे बताया कि जिला में आज और कल श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाएंगे. आम जनता सुरक्षा को देखते हुए शिवहर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जिसका हेल्पलाइन नंबर- 06222-257060, दूसरा 06222-257061 है. जो लगातार 24 घण्टा कार्यरत है. नियंत्रण कक्ष में तीन पाली में अधिकारी को तैनात की गई है।