नावकोठी: पहसारा में स्नान करने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक किशोर की हुई मौत, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव
पहसारा में बुढी गंडक नदी में स्नान के दौरान एक किशोर के डूबने से मौत हो गई। किशोर की पहचान मुरारी सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय परिजनों एवं ग्रामीणों ने घटना की सूचना मिलते ही नदी किनारे जमा हो गए और लाश को ढूंढने का प्रयास किया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी लाश को बरामद किया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।