राजमहल: कमलैन बगीचा कन्हैयास्थान में पांच दिवसीय हरि नाम संकीर्तन सह मेला में शामिल हुए विधायक एमटी राजा
राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कमलैन बगीचा कन्हैया स्थान गांव में बुद्ध पूर्णिमा से प्रारंभ हुई 75 वें पांच दिवसीय आयोजित हरि नाम संकीर्तन सह मेला में सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। आयोजन समिति के माध्यम से अंग वस्त्र देकर विधायक का स्वागत किया गया।