बांसगांव: बांसगांव के आबगिर मौजा में गेहूं के खेत में भीषण आग, फसल जलकर हुई खाक
गोरखपुर के बांसगांव स्थित आबगिर मौजा में सोमवार दोपहर गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान ज्ञान बहादुर सिंह और अजय बहादुर सिंह की फसल जलकर खाक हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय खेत में कंबाइन मशीन से कटाई का काम चल रहा था, उसी दौरान अचानक आग भड़क उठी।