बकावंड: करपावंड में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का कड़ा प्रहार, टाटा 1109 वाहन समेत भारी मात्रा में जलाऊ लकड़ी की गई ज़ब्त
8 अप्रैल 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशों और विभाग की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बस्तर में अवैध कटाई और तस्करी के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार 7 अप्रैल को वन परिक्षेत्र करपावंड के अंतर्गत ग्राम गारेंगा के बाजार चौक पर वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वाहन चेकिंग के दौरान टाटा 1109