रानीगंज: गौरा के सुल्तानपुर न्याय पंचायत में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व, दही हांडी विजेता को किया गया सम्मानित
विकासखंड गौरा के न्याय पंचायत सुल्तानपुर के सभी गांवों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। यह हिंदू धर्म का एक पवित्र और खुशी का त्योहार है, जिसे भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। उनके पिता का नाम वासुदेव और माता का नाम