अशोक नगर: योग से निरोग का संदेश अशोकनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
अशोकनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह 6 बजे से स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर साकेत मालवीय सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगासन।