बबेरू: जमुनिहा पुरवा में मूसलाधार बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने औगासी रोड किया जाम
Baberu, Banda | Aug 30, 2026 बबेरू कस्बे के जमुनिहा पूरवा मे शनिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से बबेरू कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों मे भारी तबाही देखने को मिली है। जिससे जमुनिया पुरवा, सहित मोहल्लो मे गंभीर जलभराव से कई घरों मे पानी घुस गया जिससे कई कच्चे मकान गिर गये, जिससे आक्रोषित ग्रामीणों ने आज रविवार की शाम 4:30 बजे औगासी रोड पर जाम लगा दिया, अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।