बड़ेराजपुर: केशकाल विधानसभा को 90 लाख की सौगात, तीन ग्रामों में बनेंगे महतारी सदन
केशकाल विधानसभा क्षेत्र को महतारी सदन योजना 2026-27 के तहत 90 लाख रुपये की बड़ी सौगात मिली है। विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से विकासखंड बड़ेराजपुर के ग्राम गमहरी, केशकाल के ग्राम धनोरा और फरसगांव के ग्राम कोनगुड़ में 30-30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदनों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वीकृत ये महतारी सदन महिलाओं के सामाजिक,