बलरामपुर: बालागंज उतरौला रोड पर नगर पालिका द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
मंगलवार दोपहर 1:00 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान का काफिला नहर बालागंज उतरौला रोड पर पहुंचा जहां सड़क के किनारो पर अवैध रूप से बनाई गई गुमटियों एवं नालियों पर कब्जा किए गए शेड को हटाया गया। लोगों को चेतावनी दी गई की सड़क व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा ना करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पक्के निर्माण को बुलडोजर द्वारा गिराया गया।