जहानाबाद: नगर थाना पुलिस ने 10 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कूटी किया जब्त, कार्रवाई जारी
जहानाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से 10.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब के साथ स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पूरे मामले की जांच गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भी जारी है।