बक्सर: चलंत लोक अदालत का हुआ समापन, 3 दिनों में जिले में लंबित 503 वादो का सुलह के आधार पर किया निपटारा
Buxar, Buxar | Jun 28, 2024 बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार बक्सर में विगत तीन दिनों 26 जून से 28 जून तक से चल रहे मोबाइल लोक अदालत का समापन हो गया। चलंत लोक अदालत में आज कुल 11 मामलों का निष्पादन किया गया। 3 दिनों में जिले में लंबित 503 वादो का सुलह के आधार पर किया निपटारा किया गया।