बक्सर: बक्सर नगर में यातायात व्यवस्था नियंत्रण के लिए एसडीएम ने की बैठक
Buxar, Buxar | Jun 27, 2024 बक्सर नगर में यातायात नियंत्रण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा एक बैठक की गई, जिसमें एसडीपीओ धीरज कुमार, ट्रैफिक डीएसपी रजिया सुल्ताना, नप कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार, नगर थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे. एसडीएम ने नगर में दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग तथा ई-रिक्शा परिचालन पर नियंत्रण का निर्देश दिया.