बक्सर: नगर के ज्योति प्रकाश चौक से सिंडिकेट तक हटाया जाएगा सड़क के किनारे का अतिक्रमण
Buxar, Buxar | Jun 27, 2024 बक्सर नगर के ज्योति प्रकाश चौक से लेकर सिंडिकेट तक सड़क के दोनों किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र ने बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को निर्देशित किया है कि शुक्रवार तक जमीन की मापी कर ली जाए और अतिक्रमणकारियों को दो दिनों में अतिक्रमण हटाने का नोटिस किया जाए. अन्यथा स्वयं ही अतिक्रमण हटा दिया जाए.