बक्सर: शव के साथ जिंदा मरीजों के इलाज मामले की डीएम ने कराई जांच
Buxar, Buxar | Jun 27, 2024 बक्सर सदर अस्पताल में शव के साथ जीवित मरीजों के इलाज मामले की जांच जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा कराई गई. उन्होंने कहा कि एडीएम स्तर के पदाधिकारी से इस मामले की जांच कराई गई और यह पाया गया कि पुलिस के साथ समन्वय स्थापित नहीं होने के कारण इस तरह की घटना सामने आई. उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की समस्या सदर अस्पताल में नहीं मिली.