हमीरपुर: गहबरा के समीप खेत में किनारे मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा, मृतक के परिजन इसे गले नहीं उतार रहे
हमीरपुर मौदहा कोतवाली के गांव गहबरा के निकट खेत में मिली लाश का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया । जबकि मृतक दयाराम की पत्नी तारा पुलिस की इस कहानी को नकारती है।आला अधिकारियों से मिल इंसाफ मांगेगी। यह जानकारी सोमवार को बारह बजे मिली।