हमीरगढ़: हमीरगढ़ क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइस के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त, 7 दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन
हमीरगढ़ कस्बे में पहाड़ी पर स्थित चामुंडा माता मंदिर से विगत 10 फरवरी की देर रात देवी की प्रतिमा पर श्रृंगारित करीब 60 लाख रुपयों के जेवरात और नगदी चोरी हो गए थे।मामले में 5 दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई।पुलिस की कार्यवाही से आहत विभिन्न हिन्दू संगठनों ने शनिवार से कस्बे के बाजार बंद रखे, जिसके तहत रविवार को भी बाजार नहीं खुले