हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
पंचवटी निवासी जियालाल बुधवार रात 9 बजे के करीब चित्तौड़ रोड पर टेंपो की सवारियां छोड़कर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान चित्तौड़ रोड के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टेंपो चालक जियालाल घायल हो गया जिसे वहां मौजूद राहगिरो की मदद से निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल जियालाल का उपचार जारी है|