हमीरगढ़: हमीरगढ़ कस्बे के बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, व्यापारियों ने निकाली आक्रोश रैली, मंदिर में चोरी का खुलासा करने की मांग
हमीरगढ़ में शनिवार को सर्व हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और बाजार बंद करवा दिए। उपखंड कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। देर शाम 6:00 बजे तक बंद रहे| प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कस्बे के चामुंडा माता मंदिर में 10 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर के मेन गेट के ताले तोड़ लाखों के आभूषण और कैश चुरा लिया था।