हमीरगढ़: मंडपिया में ट्रक से माल खाली करते समय श्रमिक ट्रक की ऊंचाई से गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मंडपिया स्टेशन निवासी युवक गुरुवार रात 8:00 बजे के करीब मंडपिया में ट्रक से माल खाली कर रहा था इसी दौरान ट्रक की ऊंचाई से अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|